Attention Please
सावधान, अगर आंखें दुखे कंप्यूटर के सामने...अवश्य पढ़ें
क्या आपकी आंखें भी दुखती हैं कंप्यूटर पर कामकरते हुए.... तो इसे जरूर पढ़ें
आज के दौर में ऐसा कौन सा इंसान है जिसे टीवी और कम्प्यूटर स्क्रीन के सामने घंटों न बैठना पड़ता हो। ऐसे में आंखों की समस्या उत्पन्न हो जाना आम बात है। शोध के अनुसार, कम्प्यूटर के सामने बैठने वाले 50 प्रतिशत से लेकर 90 प्रतिशत तक लोगों में आंखों से जुड़ी समस्याएं जन्म ले लेती हैं।
इन समस्याओं में चक्कर आना, काम में गलतियां, आंखें लाल होना और आंखों में जलन शामिल हैं। टीवी और कम्प्यूटर के सामने ज्यादा देर लगातार बैठने से आंखें अपनी नमी खो देती हैं। हम सभी को कभी न कभी इन समस्याओं से दो चार होना पड़ता है। कम्प्यूटर और टीवी के सामने बैठना भी नहीं छोड़ सकते। परंतु रह रहकर हमें ख्याल आता है कि आंखों पर बहुत स्ट्रेस पड़ रहा है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे उपाय जिनसे इस समस्या से राहत पाई जा सकती है।
Comments
Post a Comment