केजरीवाल के पोस्टर के जवाब में दूसरा पोस्टर


शनिवार, 25 जुलाई 2015 (12:25 IST)

नई दिल्ली। अरविन्द केजरीवाल के पोस्टर जिसमें लिखा है कि प्रधानमंत्री सर, प्लीज दिल्ली सरकार को काम करने दीजिए। दिल्ली सरकार ठीक काम कर रही है। इस पोस्टर के जवाब में दिल्ली में भगत सिंह क्रांति सेना ने एक पोस्टर लगाया है को काफी चर्चा में है।

इस पोस्टर में लिखा है- केजरीवाल सर, आप इन 525 करोड़ के पोस्टर की जगह, 15 लाख कैमरे लगवा दीजिए। दिल्ली से अपराध खत्म हो जाएगा। भगत सिंह क्रांतिकारी सेना द्वारा जनहित में जारी। गौरतलब है कि आप नीत दिल्ली सरकार ने समूची राष्ट्रीय राजधानी में पोस्टर लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि वह दिल्ली सरकार को काम करने दें। बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार ने पोस्टर पर करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। आप सरकार की उसके विज्ञापनों पर आलोचना करते हुए दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि जिस तरह से सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है उससे दिल्ली में हालत खराब हो रहे हैं। सरकार के नाम पर, विज्ञापनों के माध्यम से पार्टी एक प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है।  अरविन्द केजरीवाल सरकारी पदाधिकारियों, उपराज्यपाल नजीब जंग के खिलाफ जिस तरह की भाषा और शब्दों का इस्तेमाल करते हैं वे सभी जानते हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली पुलिस को 'ठुल्ला' कहा था जिसके चलते उन पर एफआईआर भी दर्ज हुई है।

Comments

People Also Love these topics

कविता जो दिल को छू कर आँखों से निकली -->"ऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना"

प्राचीन भारत के 5 महान 'बाहुबली'। जानिए कौन थे...... इस लिंक पर..

Free.....!! Free.....!! Free.....!!

जानें कौन है व्हाट्सएप पर आपका बेस्टफ्रेंड

भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं से मोदी बोले...

ऐसा अस्पताल, जहां भूत करते हैं इलाज...

भारत के राष्ट्रपति के फोन का बिल 5 लाख

चमत्कारिक अष्ट यक्षिणियों की साधना, तुरंत मिलेगा फल