भारत के राष्ट्रपति के फोन का बिल 5 लाख
मंगलवार, 21 जुलाई 2015 (17:05 IST)
हाल ही में दिल्ली के
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर
के बिजली के बिल को लेकर खूब चर्चाएं हुई
थीं। उसके बाद कई नेताओं के घरों के
बिजली के बिलों को उजागर किया गया।
इसी क्रम में देश के राष्ट्रपति के घर के
टेलीफोन बिल का लेखा जोखा सामने आया है।
एक
आरटीआई के तहत प्राप्त की गई
जानकारी के अनुसार भारत के राष्ट्रपति के फोन का बिल
5 लाख रुपए आता है। मुंबई के जोगेश्वरी में रहने
वाले मंसूर दरवेश ने बीते जून में
आरटीआई दायर की थी,
जिसमें वह जानना चाहते थे कि राष्ट्रपति भवन की
व्यवस्था और अन्य मदों में कितना खर्च होता है।
मई माह में 1.52 करोड़ रुपए कर्मचारियों की तनख्वाह
में खर्च किए गए। इसी महीनें में
टेलीफोन का बिल 5.06 लाख रुपए आया।
वहीं अप्रैल और मार्च के महीनों में यह
बिल क्रमशः 5.06 लाख और 4.25 लाख रहा।
भवन में समय-समय पर आने वाले
वीआईपी गेस्ट के संबंध में
आरटीआई में जानकारी दी गई
हैं कि उसके लिए अलग से एकाउंट नहीं बनाया जाता
बल्कि इसी में उसका सारा खर्चा जोड़ा जाता है।
Comments
Post a Comment