अगर मज़दूरी का काम भी मशीन को मिल जायेगा, तो फिर मज़दूर क्या खायेगा??
अब दो दिन में बन जाएगा आपका मकान
पुनः संशोधित: शनिवार, 27 जून 2015 (16:08 IST)
आजकल बड़े-बड़े शहरों में लोगों को मजदूर नहीं मिलते जिससे कि वे अपना काम करवा सकें। कुछ ऐसी ही परेशानियों से निजात दिलाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के एक इंजीनियर ने एक ऐसे रोबोट को बनाया है जो एक मकान को मात्र दो दिन में बना कर तैयार कर देता है।
सामान्यतः मजदूरों को एक मकान बनाने में 4 से 6 हफ्तों का समय लगता है। वहीं यह रोबोट बिना कोई ज्यादा समय लिए मात्र 2 दिन में आपका घर तैयार कर देगा।
इस रोबोट को बनाने वाले इंजीनियर मार्क पाइवक ने बताया कि इस रोबोट के बनाने का सबसे बड़ा कारण कामगारों की कमी का होना था। चूंकि विश्व में लगातार इंडस्ट्री बढ़ रही हैं तो ये रोबोट इन इंडस्ट्री में काम करके वहां काम का बोझ कम करेंगे।
पाइवक ने बताया कि पिछले 6000 सालों से इंसान ईंट के घरों का निर्माण कर रहा है। हालांकि इस तरह से ऑटोमैटटिक तरीके से घर निर्माण की खोज औद्योगिक क्रांति के बाद ही शुरू हो गई थी।
लेकिन इतने सालों के बीत जाने के बाद भी आज लोग हाथ से ही ईंट रखते हुए घर बनाते हैं। लेकिन अब यह रोबोट खुद घर बनाएगा। उन्होंने बताया कि यह रोबोट एक घंटे में 1000 ईंटे लगाता है।
यह घर की डिजाइन पढ़ लेता है और उसके आधार पर ईटों को गारे के साथ लगाता जाता है। उसके 28 फीट लंबे हाथ हैं जिसका इस्तेमाल वह ईंटो को उठाने में करता है। यह ईटों को रखने के दौरान यहां वहां घूमता नहीं है बल्कि एक ही जगह खड़े होकर काम करता है।
Comments
Post a Comment