ये कंपनी दे रही है 1GB इंटरनेट data मुफ़्त...!!
वीडियोकॉन फ्री दे रहा है 1 जीबी मोबाइल डेटा।
नई दिल्ली। वीडियोकॉन टेलीकॉम ने महिला उपभोक्ताओं के लिए नया ऑफर पेश किया है। वीडियोकॉन महिला उपभोक्ताओं को 1 जीबी का फ्री मोबाइल डेटा दे रहा है।
कंपनी नए कनेक्शन लेने वाले सभी महिला सब्सक्राइबर को 1 जीबी का मुफ्त मोबाइल डेटा देगी, जो दस महीने तक प्रति माह 100 एमबी उपलब्ध कराया जाएगा।
वीडियोकॉन टेलीकम्युनिकेशंस के डायरेक्टर और सीइओ अरविंद बाली ने कहा कि हमें इस बात की खुशी हो रही है कि हमने प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया विजन को सपोर्ट करते हुए यह कदम उठाया है। उपभोक्ताओं के लिए यह ऑफर 16 जुलाई से उपलब्ध है। कंपनी ने एक हेल्पलाइन भी शुरू की है जो पहली बार बने डेटा यूजर्स को इंटरनेट व डेटा यूजेज के बारे में मोबाइल फोन्स पर जानकारी देगी।
Comments
Post a Comment