सोने में भारी गिरावट, 5 साल के निचले स्तर पर
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में
सोना पांच साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया जिसके
चलते भारत में सोने के भाव 10 ग्राम के 25 हजार से
भी नीचे चले गए हैं। कुछ लोगों के
लिए यह खुशखबर हो सकती है, लेकिन जिसने
सोने में निवेश किया है उनके लिए नहीं।
बताया जा रहा है कि अमेरिका में इस साल ब्याज दर बढ़ने के
संकेत और मजबूत डॉलर से सोना 5 साल के निचले स्तर पर
आया। फिलहाल कॉमैक्स पर सोने का भाव 1105 डॉलर प्रति औंस
के नीचे आ गया है। वहीं कॉमैक्स पर
चांदी 1.5 फीसदी टूटकर
14.6 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर नजर आ रही
है। खबर लिखने तक सोने का का भाव 10 ग्राम के 24976 रुपए
है।
हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में
मामूली कमजोरी का रुख है। नायमैक्स पर
डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.1
फीसदी गिरकर 51.2 डॉलर प्रति बैरल के
स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा ब्रेंट क्रूड का भाव
57 डॉलर पर नजर आ रहा है।
Comments
Post a Comment