सुखद और सुंदर जीवन के लिए जरुर मानें यह 9 बातें...


शास्त्रों और पुराणों में जिस तरह 5 और 7 का महत्व है
उसी तरह 9 की संख्या का
भी विशेष महत्व है।

9 नारायण से लेकर नवरात्रि
तक सब हमारी संस्कृति में पवित्र,
शुभ और पूजनीय माने गए हैं।
यहां प्रस्तुत है 9 बातें जो
जीवन को खूबसूरत बनाने के लिए
सभी को याद रखनी चाहिए।

दान की महिमा हम सब जानते हैं लेकिन पुराणों में वर्णित है कि 9 प्रकार के ऐसे लोग है जिन्हें दान कभी नहीं दिया जाना चाहिए।

अगर दिया है,
तो वह व्यर्थ ही जाएगा।
अत: इन 9 लोगों को
कुछ भी देने से बचें और अगर दे दिया है तो मान
कर चलें कि यह बेकार ही जाएगा।

कौन से नौ प्रकार के व्यक्ति हैं जिन्हें जो कुछ दिया जाता है,
वह निष्फल जाता है-

1. धूर्त,
2. बंदी,
3. मूर्ख,
4. अयोग्य चिकित्सक,
5. जुआरी,
6. शठ,
7. चाटुकार,
8.चारण,
9. चोर।

यह 9 बातें अवश्य बतानी चाहिए:

शास्त्रों में कहा गया है
कि मानव जीवन में अगर
9 बातें गोपनीय रखनी चाहिए तो
9 ऐसी बातें हैं जो किसी न किसी
को अवश्य बता कर रखनी चाहिए।

जानिए 9 ऐसी कौन सी बातें है जो छुपाना
नहीं चाहिए-
1. ऋण लेने की बात,
2. किसी कर्ज से उऋण होने की बात,
3. दान में मिली वस्तु,
4. अध्ययन,
5. विक्रय की गई वस्तु के बारे में,
6. कन्यादान,
7. वृषोत्सर्ग,
8. एकांत में किया गया पाप तथा
9. अनिंदित कर्म।

9 परम गोपनीय बातें जो किसी को नहीं बतानी चाहिए।

हर व्यक्ति के जीवन में कुछ रहस्य होते हैं जिन्हें
वे हमेशा छुपाकर रखते हैं। हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है कि
   
9 प्रकार की ऐसी बातें हैं जिन्हें कभी किसी को नहीं बताना चाहिए।
9 परम गोपनीय बातें जो गृहस्थों को कभी
प्रकट नहीं करना चाहिए-
1. अपनी आयु,
2. धन,
3. घर का कोई भेद,
4. मंत्र,
5. मैथुन,
6. औषधि,
7. तप,
8. दान तथा
9. अपमान।






9 निंदित कर्म जो नहीं करने चाहिए

हमारे शास्त्रों में लिखा है कि
9 काम ऐसे हैं जो कभी नहीं करना चाहिए। आपत्ति काल में भी उन्हें करने से अवश्य बचना चाहिए।

जानिए कौन से 9 निंदित काम
है जिन्हें करना वर्जित माना गया है-

1. असत्य भाषण,
2. परस्त्रीगमन,
3. अभक्ष्य भक्षण,
4. अगम्यागमन( जहां जाना निषेध हो),
5. अपेय पान( जो पीना निषेध हो),
6. हिंसा,
7. चोरी,
8 . वेदों के विरूद्ध आचरण,
9. मैत्री धर्म का निर्वाह न करना।

Comments

People Also Love these topics

कविता जो दिल को छू कर आँखों से निकली -->"ऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना"

प्राचीन भारत के 5 महान 'बाहुबली'। जानिए कौन थे...... इस लिंक पर..

Free.....!! Free.....!! Free.....!!

जानें कौन है व्हाट्सएप पर आपका बेस्टफ्रेंड

भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं से मोदी बोले...

ऐसा अस्पताल, जहां भूत करते हैं इलाज...

भारत के राष्ट्रपति के फोन का बिल 5 लाख

केजरीवाल के पोस्टर के जवाब में दूसरा पोस्टर

चमत्कारिक अष्ट यक्षिणियों की साधना, तुरंत मिलेगा फल