स्किल इंडिया प्रोग्राम में प्रधानमंत्री मोदी (लाइव)
जमीनी स्तर पर कुशल मानव शक्ति के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री ने स्किल इंडिया योजना की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि
* अभी तक हमारा ध्यान सिर्फ नर्सिंग पर गया था।
* हमें आईआईटी पर गर्व है।
* ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट को आज के हिसाब से बनाना होगा।
* दुनिया भर में एक बड़ा जॉब मार्केट बन रहा है।
* टूरिस्ट गाइड बनने के लिए अलग-अलग भाषाएं सीखने की जरूरत।
* जहां पर्यटन की ज्यादा संभावना, वहां के लोग पर्यटन से जुड़े काम सीखें।
* हमारे पास काम करने वाले ज्यादा लोग होंगे।
* गरीबी के खिलाफ जंग जीतना होगा।
* हर मां-बाप चाहते हैं कि उनके बेटे-बेटी अपने पैरों पर खड़े हों।
* चीन की पहचान दुनिया में मैन्यूफैक्चरिंग फैक्टरी की बन गई है।
* हमें भारत को ह्यूमन रिसोर्स फैक्टरी के तौर पर विकसित करना होगा।
* दुनिया भर में ट्रेन ड्राइवरों की भारी कमी।
* आने वाले 10 साल के हिसाब से पाठ्यक्रम तैयार करना होगा।
* पढ़ाई करने वाले हर छात्र ऊपर तक नहीं पहुंच पाते हैं।
* हमारा कार्यक्रम उन्ही छात्रों को ऊपर लाने के लिए है।
* हम गरीबों के लिए एक मिशन की तरह काम करते हैं।
* गरीब दयनीय जिंदगी नहीं जीना चाहता है।
* स्किल डेवलपमेंट से गरीबों में आत्मसम्मान जगाना चाहते हैं।
* हमने गरीबों की आवाज को सुना है।
* स्किल इंडिया के जरिए गरीबों का सपना पूरा करेंगे।
* भारत के नौजवानों को रोजगार देना प्राथमिकता।
* हमें आईआईटी पर गर्व, लेकिन इस शताब्दी में आईटीआई इकाइयां दुनिया में नाम कमाएगी
* दुनिया को वर्कफोर्स की जरूरत पड़ने वाली है।
*परंपरा से सीखे लोगों को सरकार सर्टिफिकेट देगी।
* हम चाहते हैं कि लोगों में मल्टीपल स्किल हो।
Comments
Post a Comment